totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>||राधा-कृष्ण विवाह ||
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
||राधा-कृष्ण विवाह ||
 
Posted by: Snehaghai
2013-08-28 02:43:42
1915 Views
Comments : 0
 
हम में से बहुत से लोग यही जानते हैं की राधाजी श्रीकृष्ण की प्रेयसी थीं परन्तु इनका विवाह नहीं हुआ था। श्रीकृष्ण के गुरू गर्गाचार्य जी द्वारा रचित "गर्ग संहिता" में यह वर्णन है की राधा-कृष्ण का विवाह हुआ था। एक बार नन्द बाबा कृष्ण जी को गोद में लिए हुए गाय चरा रहे थे। गाय चराते-चराते वे वन में काफी आगे निकल आए। अचानक बादल गरजने लगे और आंधी चलने लगी। नन्द बाबा ने देखा कि सुन्दर वस्त्र और आभूषणों से सजी राधाजी प्रकट हुई। नन्द बाबा ने राधाजी को प्रणाम किया और कहा कि वे जानते हैं की उनकी aगोद मे साक्षात श्रीहरि हैं और उन्हें गर्ग जी ने यह रहस्य बता दिया था। भगवान श्रीकृष्ण को राधाजी को सौंप कर नन्द बाबा चले गए। तब भगवान श्रीकृष्ण युवा रूप में आ गए। वहां एक विवाह मण्डप बना और विवाह की सारी सामग्री सुसज्जित रूप में वहां थी। भगवान कृष्ण राधाजी के साथ उस मण्डप में सुंदर सिंहासन पर विराजमान हुए। तभी वहां ब्रम्हाजी प्रकट हुए और भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करने के बाद कहा की वे ही उन दोनों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराएंगे। ब्रम्हाजी ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विवाह कराया और दक्षिणा में भगवान से उनके चरणों की भंक्ति मांगी। विवाह संपन्न कराने के बाद ब्रम्हा जी लौट गए। नवविवाहित युगल ने हंसते खेलते कुछ समय यमुना के तट पर बिताया। अचानक भगवान कृष्ण फिर से शिशु रूप में आ गए। राधाजी का मन तो नहीं भरा था पर वे जानती थीं की श्री हरि भगवान की लीलाएं अद्भुत हैं। वे शिशु रूपधारी श्री कृष्ण को लेकर माता यशोदा के पास गई और कहा की रास्ते में नन्द बाबा ने उन्हें बालक कृष्ण को उन्हें देने को कहा था। राधा जी उम्र में श्रीकृष्ण से बड़ी थीं। राधा प्रेम का प्रतीक थीं और कृष्ण और राधा के बीच दैहिक संबंधों की कोई भी अवधारणा शास्त्रों में नहीं है। इसलिए इस प्रेम को अध्यात्मिक प्रेम की श्रेणी में रखते हैं। इसलिए कृष्ण के साथ सदा राधाजी को ही प्रतिष्ठा मिली है और लोग आज भी राधे-कृष्णा बोलते हैं।
Tags:- Krishna Janmashtami, Radha-krishna, Bhakti, Makhan-chor, srihari, Radha-Krishna vivha , Radha-krishna love, Marriage, अध्यात्मिक प्रेम , राधा-कृष्ण विवाह, गर्गाचार्य जी
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved